फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chaitra Navratri: Pooja and shopping for fasting materials

चैत्र नवरात्र : पूजा और व्रत सामग्री की हुई खरीदारी

Tue, 13 Apr 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Pooja and shopping for fasting materials
शामली गांधी चौक बाजार में नवरात्र पर नारियल व पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
चैत्र नवरात्र : पूजा और व्रत सामग्री की हुई खरीदारी
विज्ञापन

शामली। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर शहर के सभी बाजारों में श्रद्धालुओं ने पूरे दिन पूजा और व्रत की सामग्री की खरीदारी की।
सोमवार को बाजार खुलते ही शहर के बड़ाबाजार, गांधी चौक , कबाड़ी बाजार, नया बाजार, हनुमान रोड, अस्पताल रोड, शिवचौक, धीमानपुरा, माजरा रोड, नगर पालिका रोड, नेहरू रोड, रेलवे रोड सहित अन्य बाजारों में लोगों ने पूजा सामग्री की खरीदारी की। लोगों ने नारियल, चुनरी, धूप. अगरबत्ती, घी और कुटटू का आटा, चौलाई, माला आदि सामान की खरीदारी की। शहर के रेलवे रोड निवासी नवीन कुमार गर्ग के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को पिछले सालों की अपेक्षा कम खरीदारी हुई है। नारियल, चुनरी, घी और कुट्टू का आटा, आलू की ज्यादा बिक्री हुई है।
सुबह के समय घरों में घट स्थापना करना श्रेष्ठ कार्य
शामली। हनुमान ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के मुताबिक नवरात्र में सुबह 9.29 से 11.04 बजे तक चंचल समगति मान्य दिन में 11.0 4 बजे से 01.03 तक लाभ अमृत एवं अभिजित मुहूर्त में पूजा एवं घट स्थापना करना श्रेष्ठ रहेगा।
विज्ञापन

मंदिरों में होगा शासन की गाइड लाइन का पालन
शामली। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं से शासन की गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। मंदिर में एक साथ भीड़ नही आ सकेगी। सीमित श्रद्धालु देव पूजा के लिए आ सकेंगे। श्रद्धालुओं को मौके पर मास्क भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed