फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chain robbed from female employee of Irrigation Department

मंदिर से घर लौट रही सिंचाई विभाग की महिला कर्मचारी से चेन लूटी

Sun, 26 Jul 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chain robbed from female employee of Irrigation Department
सिंचाई विभाग की महिला कर्मचारी से चेन लूटी
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार बाईपास पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर से घर लौट रही महिला से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। महिला मुजफ्फरनगर में सिंचाई विभाग की कर्मचारी है और उसका पति यूपी पुलिस में कांस्टेबल है, जो शाहजहांपुर में तैनात है।
शहर के मोहल्ला रेलपार बाईपास सुभाष नगर निवासी सोनम अपनी भतीजी आठ वर्षीय गुड़िया के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से सड़क पार कर कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर में पूजा करने के बाद वह घर लौट रही थी। जब वह सड़क पारकर घर के निकट पहुंची, तो गली से अचानक बाइक सवार दो बदमाश निकले। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक पर थे और एक लाल टीशर्ट पहने हुए था। सूचना मिलने पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, आदर्श मंडी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सोनम ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर में सिंचाई विभाग की कर्मचारी है। उसके पति अंकित यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में वे शाहजहांपुर में तैनात है। उसकी ससुराल गांव भिक्कीदेह में है। रेलपार में वह अपने मायके में अपनी मां के साथ रहती है और यहीं से मुजफ्फरनगर ड्यूटी पर आती-जाती है। पीड़िता ने बताया कि गले में लॉकेट सहित सोने की चेन पहने हुई थी, जिसे बदमाश लूटकर ले गए। सीओ सिटी ने बताया कि आदर्श मंडी थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में पुलिस की चेकिंग, फिर भी भाग निकले बदमाश
शामली। शासन ने प्रत्येक सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का दिन घोषित कर रखा है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। इसके बाद भी बदमाश बेखौफ तरीके से रेलपार में पहुंचे और वारदात करने के बाद आराम से भाग निकले। जहां पर घटना हुई, उससे कुछ ही दूरी पर बुढ़ाना रोड बाईपास तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। बाईपास के दूसरी तरफ गुरुद्वारा तिराहे पर भी पुलिस चेकिंग कर रही थी। बदमाश वारदात के बाद गुरुद्वारा तिराहे की तरफ भागे। इसके बाद भी बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। वारदात होने और फिर बदमाशों का फरार होना पुलिस चेकिंग पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि पुलिस का मानना है कि बदमाश सड़क के बजाए गलियों के रास्ते से आए हो और फिर उन्हीं रास्तों से भाग निकले। हालांकि जांच के बाद ही सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शामली। महिला से सोने की चेन लूटकर भागे बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने बाईपास पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि पुलिस को अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed