{"_id":"62795a3e9db67f34122bc68f","slug":"cfo-inspects-firecracker-factories-shamli-news-mrt58792180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएफओ ने पटाखा फैक्टरियों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएफओ ने पटाखा फैक्टरियों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद सोमवार को जिले में फायरब्रिगेड की टीम ने थानाभवन क्षेत्र में आतिशबाजी व पटाखा बनाने बनाने की फैैक्टरियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि एसएसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर फायर सर्विस की टीम ने अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत थानाभवन क्षेत्र में आतिशबाजी बनाने की फैक्टरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान फैक्टरी संचालकों को मानकों और सभी जरूरी सावधानियों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत परवेज अहमद, अकरम, असलम, गुलजार, मेहराज व शरीफ की पटाखा फैक्टरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ एफएसओ आलोक सिंह व अन्य फायरकर्मी मौजूद रहे।