फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Certificates made for 29 Divyangs in the camp

शिविर में 29 दिव्यांगों के बने प्रमाण पत्र

Tue, 19 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Certificates made for 29 Divyangs in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को आयोजित शिविर में दिव्यांग सोसायटी के सदस्यों के सहयोग से 29 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाए गए।
दिव्यांग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब भी ऐसे दिव्यांग हैं, जो जानकारी के अभाव में प्रमाणपत्र नहीं बनवा पाए हैं। उन्होंने बताया कि आज भी एक ऐसे दिव्यांग को शिविर में लाया गया, जिनका हाथ 17 वर्ष की उम्र में मशीन से कट गया था। उसका प्रमाण पत्र 30 वर्ष बाद बन सका है। दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जनचेतना दिव्यांग सोसायटी द्वारा जागरूक किया जा रहा है। जिससे शासन के निर्देश पर आयोजित शिविर में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बन सकें। इस दौरान मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ. आफरीन, डॉ. सोमपाल आदि को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। शिविर में 42 दिव्यांगों की जांच की गई। जिनमें 29 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। इस अवसर पर डॉ. राजीव शर्मा, रवि कुमार, सुबोध कुमार, दीपक कुमार संगीता और अमित, विजय सरोहा, वेदपाल चौहान, कुलदीप मलिक व सरस्वती मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेनाल्टी पर छूट के लिए 26 तक करें आवेदन
शामली। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि एक अप्रैल 2020 से पूर्व के पंजीकृत शत-प्रतिशत वाहनों पर बकाया टैक्स पर लगी पेनाल्टी पर शत-प्रतिशत छूट देने की योजना चल रही है। वाहन स्वामी इस छूट का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें 26 जुलाई तक एक हजार रुपये शुल्क के साथ एआरटीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन न कराने वाले वाहन स्वामियों को पेनाल्टी की छूट का लाभ नहीं मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed