फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Certificates issued to PwDs

53 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र हुए जारी

Tue, 16 Mar 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Certificates issued to PwDs
दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र हुए जारी
विज्ञापन

शामली। सीएचसी शामली में सोमवार को दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 53 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि शिविर में 79 दिव्यांगजनों के आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन पत्रों में सत्यापन के बाद कुछ दिव्यांगजन अपात्र पाए गए। शिविर में डॉ. अथर जमील, डॉ. जाहिद अली त्यागी, डॉ. सोमपाल और डॉ. नरेंद्र ने जांच की। जांच के बाद 53 दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि हर माह के पहले व तीसरे सोमवार को शिविर आयोजित किया जाता है। अगला शिविर 15 दिन बाद आयोजित होगा। यदि किसी दिव्यांगजन को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना हैं तो वह आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो, जिसमें दिव्यांगता दिखाई देती हो लेकर नियत तिथि पर आगामी शिविर में पहुंचे।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में 39 व्यक्तियों को हुआ टीकाकरण
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में पीएचसी पर 60 साल से ज्यादा उम्र के वृद्धजन और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इस दौरान 39 लोगों का टीकाकरण किया। इसमें 17 व्यक्तियों को पहली डोज व 22 व्यक्तियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। पीएचसी गढ़ीअब्दुल्ला खां में 40 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed