{"_id":"6860474343d9db282402d9a7","slug":"central-team-inspected-water-conservation-works-in-shamli-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144709-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कृभको के रीजनल मैनेजर को नोटिस, मांगा आपूर्ति और बिक्री का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कृभको के रीजनल मैनेजर को नोटिस, मांगा आपूर्ति और बिक्री का ब्योरा
विज्ञापन
शामली। ऊन चीनी मिल की एथेनॉल यूनिट में किसानों को दिए जाने वाले अनुदानित यूरिया का इस्तेमाल करने के मामले में जिला कृषि अधिकारी ने कृभको कंपनी के रीजनल मैनेजर मेरठ को नोटिस जारी किया है। उनसे एक सप्ताह में जिले में समितियों को पिछले तीन माह में यूरिया खाद की आपूर्ति और बिक्री का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इस प्रकरण में जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कृभको कंपनी रीजनल मैनेजर मेरठ को नोटिस जारी किया गया है। उनसे एक सप्ताह में यूरिया खाद की पिछले तीन महीने में क्षेत्र की समितियों को आपूर्ति और ब्रिकी समेत सभी विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। इससे यह पता चल सकेगा कि किस समिति को कितना यूरिया मिला और कितने की बिक्री हुई और किन किसानों को बेचा गया। यह विवरण उपलब्ध होने पर यूरिया की कालाबाजारी होने की जानकारी मिल सकेगी।
दरअसल ऊन चीनी मिल की एथेनाॅल यूनिट पर डीएम द्वारा गठित टीम ने बुधवार रात को छापा मारकर एथेनॉल बनाने में कृभको कंपनी के यूरिया खाद के छह बोरे और दस खाली बोरे बरामद किए थे। टीम मेंजिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार, सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह और तहसीलदार ऊन मृदुला शामिल थे। टीम ने एथेनॉल बनाने में टेक्निकल ग्रेड यूरिया के स्थान पर किसानों को खेती के लिए दिए जाने वाले अनुदानित यूरिया का इस्तेमाल होता मिला था। डीएम के अनुमोदन के बाद जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार की तरफ से ऊन चीनी मिल के बायो फ्यूल प्लांट के यूनिट हेड अर्जुन शर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर अंकित चौधरी, जूनियर एचआर दीपक शर्मा, सीनियर एचआर रविंद्र, इंचार्ज हनी खतियान व अन्य के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम और फर्टीलाइजर कंट्रोल ऑर्डर अधिनियम के तहत झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।