फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Central team inspected water conservation works in Shamli

Shamli News: केंद्रीय टीम ने शामली में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया

Sun, 29 Jun 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Central team inspected water conservation works in Shamli
शामली। जल शक्ति अभियान के तहत शनिवार को भारत सरकार द्वारा नामित केंद्रीय नोडल अधिकारियों की दो सदस्य टीम जिले में पहुंची। इनमें अनिल कुमार एवं केंद्रीय भूमि एवं जल बोर्ड के तकनीकी वैज्ञानिक डाॅ. फखरे आलम शामिल थे। टीम ने विभिन्न जल संरक्षण व भूजल रिचार्ज कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने अपने दौरे की शुरुआत विकास भवन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक से की, जिसमें जल शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार ने पीपीटी के माध्यम से वर्षा जल संचयन, तालाब जीर्णाेद्धार, रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग आदि इनोवेटिव व सक्सेस स्टोरी आधारित कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक उपरांत केंद्रीय अधिकारी टीम ने ग्राम बाबरी व ताजपुर सिम्भालका में जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए पानी की टंकियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद भनेडा जट, खंद्रावली, खेडी करमू गांवों में तालाबों के सुंदरीकरण, खेत तालाब निर्माण व वर्षा रोपण कार्यों का भी जायजा लिया गय। ासीडीओ विनय कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद में भूजल स्तर में गिरावट को लेकर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भूजल स्तर बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए । मौके पर जल निगम के अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता गौरव व भूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed