फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Central Market Dispute: Salman Khurshid to Fight Central Market Case in Supreme Court for Free

सेंट्रल मार्केट विवाद: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद निशुल्क लड़ेंगे केस, जागी नई उम्मीद

Sat, 09 May 2026 06:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 May 2026 06:24 PM IST
सार

 मेरठ के सेंट्रल मार्केट विवाद में व्यापारियों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद इस मामले को निशुल्क सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे। जल्द ही रिट दायर की जाएगी।

विज्ञापन
Central Market Dispute: Salman Khurshid to Fight Central Market Case in Supreme Court for Free
धरने पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों और महिलाओं के लिए राहत की उम्मीद जगी है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने बताया कि पूर्व विदेश और कानून मंत्री तथा सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में निशुल्क लड़ेंगे।

विज्ञापन


बताया गया कि वह इस मामले में व्यापारियों और प्रभावित लोगों की ओर से न्यायालय में पक्ष रखेंगे। इस निर्णय के बाद सेंट्रल मार्केट से जुड़े व्यापारियों में उम्मीद की नई किरण जगी है।
विज्ञापन

 

मुलाकात के बाद लिया गया निर्णय
सुदीप जैन ने बताया कि उन्होंने सलमान खुर्शीद से मुलाकात कर सेंट्रल मार्केट प्रकरण की पूरी स्थिति और व्यापारियों को हो रही परेशानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान बाजार की मौजूदा स्थिति और प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से बताया गया। जानकारी मिलने के बाद सलमान खुर्शीद इस मामले में निशुल्क तौर पर केस लड़ने के लिए तैयार हो गए।
 

विज्ञापन

Central Market Dispute: Salman Khurshid to Fight Central Market Case in Supreme Court for Free
धरने पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भी रहा मौजूद
सलमान खुर्शीद से मुलाकात के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता और सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अंजनेय सिंह, राहुल मलिक और भविष्य मखीजा भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया और न्यायालय के माध्यम से समाधान की उम्मीद जताई।

जल्द दायर होगी रिट
सुदीप जैन के अनुसार इस मामले में जल्द ही सर्वोच्च न्यायालय में रिट दायर की जाएगी। इसके बाद मामले की अग्रिम सुनवाई की मांग की जाएगी ताकि व्यापारियों की समस्या का जल्द समाधान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed