फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrations in Shamli, the city of Mukul Goyal, who became DGP

शामली की गलियों में बीता मुकुल गोयल का बचपन

Thu, 01 Jul 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Celebrations in Shamli, the city of Mukul Goyal, who became DGP
शामली : आईपीएस मुकुल गोयल के डीजीपी बनने पर खुशी बनाते परिजन। - फोटो : SHAMLI
डीजीपी बने मुकुल गोयल के शहर शामली में जश्न का माहौल
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद पर आईपीएस मुकुल गोयल के आसीन होते ही शामली का सीना गर्व से फूल गया। पुलिस विभाग के मुखिया बनने की खबर मिलते ही परिवार के साथ पूरे शहर में खुशी और जश्न का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। लोगों का कहना है कि शामली के लाल ने प्रदेश में जिले का नाम ऊंचा किया है। शामली के गलियों में उनका बचपन बीता है।
पुलिस महानिदेशक बने मुकुल गोयल शामली के मूल निवासी हैं। शामली के मोहल्ला लाजपतराय शिवमूर्ति निवासी स्व. महेंद्र कुमार गोयल के पुत्र मुकुल गोयल का जन्म दो फरवरी 1964 को शामली में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शामली में हुई। यहां की गलियों में उनका बचपन बीता। उनके पिता धनबाद में इंजीनियर थे। इसलिए उनकी शिक्षा धनबाद और उसके बाद जयपुर में हुई। दिल्ली से उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की। मुकुल गोयल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं। साथ ही उन्होंने एमबीए की शिक्षा प्राप्त की। 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल 1991 में सीनियर स्केल प्राप्त कर एसएसपी बने। इसके बाद वर्ष 2004 में डीआईजी पद पर प्रोन्नत हुए और 2008 में आईजी बने। उनके डीजीपी पद पर आसीन होने की सूचना मिलते ही शामली में खुशी का माहौल है। मुकुल गोयल के चाचा अरुण गोयल ने बताया कि उन्हें जब उनके डीजीपी बनने की सूचना मिली तो पूरा परिवार बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि उनके बाबा मनोहर बजाज के नाम से पूरे परिवार को जाना जाता है। चाची पूनम गोयल व भाभी मीनू गोयल ने कहा कि मुकुल गोयल बहुत सरल स्वभाव के हैं और शुरू से ही होनहार हैं। चचेरे भाई विकास गोयल ने बताया कि मुकुल गोयल के डीजीपी बनने पर बहुत खुशी है। मुकुल गोयल के भाई हितेश गोयल दिल्ली में सरकारी विभाग में उच्च पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

परिवार से रखते हैं पूरा लगाव
शामली। डीजीपी बने मुकुल गोयल के चाचा अरुण गोयल, अशोक गोयल और राकेश कुमार की शिव चौक पर कपड़े की दुकान हैं। अरुण गोयल ने बताया कि मुकुल गोयल का परिवार से पूरा लगाव रहता है। परिवार में होने वाले कार्यक्रम में वह शामिल होते रहते हैं। वर्ष 2017 में भतीजे वैभव की शादी में शामली आए थे। वे बताते हैं कि शामली आने के दौरान वह अक्सर दुकान पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली : आईपीएस मुकुल गोयल के  डीजीपी  बनने पर खुशी बनाते परिजन।

शामली : आईपीएस मुकुल गोयल के डीजीपी बनने पर खुशी बनाते परिजन।- फोटो : SHAMLI

 

शामली आईपीएस मुकुल गोयल 2017 में अपने भतीजे की शादी में शामिल हुए।

शामली आईपीएस मुकुल गोयल 2017 में अपने भतीजे की शादी में शामिल हुए।- फोटो : SHAMLI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed