{"_id":"5ab7f43c4f1c1b57408b4eba","slug":"celebration-on-ramnavmi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ramnavm
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। जिले में रामनवमी महोत्सव के मौके पर मंदिरों में श्रीरामचरित मानस का पाठ का आयोजन किया गया। विशेष पूजा आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर श्रीरामायण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह दुकानदारों द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
रविवार को श्री हनुमान धाम पर 42वां श्रीराम नवमी महोत्सव पर श्रीराम दरबार में सुबह सात बजे से लेकर सुबह 9.30 बजे श्रीरामचरित्र मानस का पाठ का आयोजन किया। दस बजे शोभायात्रा श्रीहनुुमान धाम से शुरू होकर हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, हनुमान रोड, अग्रसेन चौक होते हुए श्री हनुमान धाम पर समाप्त हुई।
श्रीरामायण की भव्य शोभायात्रा में हनुमान धाम के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, राजकुमार व्यापारी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। शोभायात्रा का शहर के दुकानदारों ने फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे श्री हनुमान धाम स्थित श्रीराम दरबार में श्रीराम जन्मोत्सव में आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।मौके पर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, रमेश धीमान, मुकेश मैनेजर समेेेत गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, शहर के बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर श्रीरामनवमी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे मंदिर परिसर से श्रीरामनवमी पर विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ मदिर समिति की ओर से किया गया। शोभायात्रा शहर के बड़ा बाजार से चलकर गांधी चौक से शहर के मुख्य मार्गों से होकर ठाकुर मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, राधा कृष्ण, शिवपार्वती, हनुमान जी, सबरी के आश्रम में श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी शामिल रहीं।
मौके पर ठाकुरद्वारा मंदिर समिति के अध्यक्ष विनीत संगल, सचिव धर्मवीर वर्मा, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व सदस्य राजीव मलिक, श्रीपाल गोयल, रविकांत गर्ग, रमेश बजाज, गौरव वर्मा, आकाश गोयल, दीपक मित्तल, धर्मेंद्र चौधरी का सहयोग रहा।
उधर, कैराना में रामनवमी पर्व पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामनवमी पर्व पर प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंड़ी महादेव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीगणेश, शिव-पार्वती, राधा कृष्ण, मा दुर्गा की सुंदर भव्य झांकियों के अंत में दस घोड़ों के रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न सवार थे। इसके अलावा शोभायात्रा में बैंडबाजों और डीजे की भक्ति भरी धुनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान बाजारों में जगह जगह श्रद्धालुओं ने हलवे, रायता, जलजीरा, खीर आदि का प्रसाद वितरित किया। शोभा यात्रा बनखंड़ी महादेव मंदिर से शुरू होकर चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, मोहल्ला पट्टोवाला, मोहल्ला गुंबद, शामली बस स्टैंड, बेगमपुरा होते हुए पुन बनखंड़ी महादेव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिसबल मौजूद रहा।