फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrated the annual Urs of Dargah Hazrat Shah Samasuddin Pir Shah Vilayat

दरगाह हजरत शाह समसुद्दीन पीर शाह विलायत का सालाना उर्स मनाया

Sat, 26 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the annual Urs of Dargah Hazrat Shah Samasuddin Pir Shah Vilayat
थानाभवन। नगर में दरगाह हजरत शाह समसुद्दीन पीर शाह विलायत के सालाना उर्स पर लोगों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान कव्वालियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर में दरगाह हजरत शाह शमसुद्दीन पीर शाह विलायत के तीन दिवसीय सालाना उर्स के शुभारंभ अवसर पर सज्जादा नशीन, परवेज आलम, व अरशद जमाल की ओर से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। रात्रि में आयोजित कार्यक्रम में सूफी रहमत शाह, इकबाल जलालाबादी, अजहर अहमद, तनवीर अहमद आदि ने खत्म शरीफ पढ़ कर मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। पूरी रात चले कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कव्वाल असलम बज्मी दिल्ली, सलीम व अहसान सहारनपुर, नौशाद मुजफ्फरनगर, शमशाद थानवी, तनवीर गंगोह, बच्चा पार्टी कलियर ने एक से बढ़कर एक कव्वाली सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उर्स के दूसरे दिन नगर के मोहल्ला तीरगरान की ओर से बाबा की दरगाह पर पंखा चढ़ाया गया। रात्रि में खत्म शरीफ पढ़ने के साथ-साथ कव्वालियों का भी आयोजन किया गया। उर्स में ठाकुर लवी राणा, दिलशाद वेदखेड़ी, वसीक अहमद हाजी राव जमशेद, जगमाल सैनी, शाहरुख की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति की ओर से दरगाह परिसर में लंगर की व्यवस्था की गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उर्स के समापन अवसर पर तीसरे दिन मोहल्ला मुजावरान स्थित खानकाह मे आयोजित कार्यक्रम में दोपहर बाद जियारत शरीफ दिखाई गई व कव्वालियों का आयोजन किया गया। बता दें कि बाबा की दरगाह पर हर वर्ष उर्स का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता है। पिछले वर्ष कोरोना की बीमारी के चलते उर्स का आयोजन रस्मी तौर पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed