{"_id":"68bf3697a169f16776082607","slug":"celebrated-the-75th-incarnation-day-of-sant-rampal-maharaj-shamli-news-c-26-1-sal1002-149190-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संत रामपाल महाराज का 75वां अवतरण दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संत रामपाल महाराज का 75वां अवतरण दिवस मनाया
विज्ञापन
झिंझाना। सतलोक आश्रम वेदखेड़ी में संत रामपाल महाराज के 75वें अवतरण दिवस का तीन दिवसीय भव्य समागम सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
समारोह के दौरान संत गरीब दास महाराज की अमृतवाणी का अखंड पाठ, भंडारा, दहेज-मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम परिसर में एक भव्य आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां सभी प्रमुख धार्मिक ग्रंथों के संदर्भ प्रस्तुत कर एक परमात्मा की खोज का संदेश दिया गया।
भंडारे में देसी घी से बने लड्डू, जलेबी, बर्फी, दाल-चावल, रोटी और सब्जी सहित विविध व्यंजन परोसे गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरे आश्रम में सतगुरु रामपाल महाराज की जय के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑर्डिनेटर भगत हरदेश दास ने बताया कि समागम के दौरान करीब 1500 श्रद्धालुओं ने नशा, चोरी, ठगी और रिश्वतखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को त्यागने की शपथ लेकर निःशुल्क नाम दीक्षा प्राप्त की।