फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrated Akhilesh Yadav's birthday by cutting a cake

केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Fri, 02 Jul 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Akhilesh Yadav's birthday by cutting a cake
शामली। जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़ीपुख्ता कस्बे में मुस्तकीम अहमद के सपा के कैंप कार्यालय में अखिलेश यादव के चित्र के सम्मुख केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई का भी वितरित किया। सपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि अब चुनाव में बहुत अधिक समय नहीं बचा है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मुहिम में सभी को पूरी ताकत से जुटना होगा। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोग अखिलेश की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। क्योंकि भाजपा जिन वादों के सहारे सत्ता तक पहुंची थी, वह अपने वादे पूूूरे नहीं किए। मौके पर सुरेंद्र खेवाल, सैयद मुरसलीन, अरुण शर्मा, दीपक जैन, संजीव कुमार मौजूद रहे।

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने मुंडेट कला और टिटौली गांव में गरीब लोगों को फल, मिठाई वितरित की। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। चौसाना में विकास रुहेला, इखलाक, सूरज सैनी, आदित्य रोड, हिमांशु रोड, फिरोज मंसूरी ने फल बांटे। मौके पर अरविंद कश्यप, याकूब अली, सुशील गुर्जर, शीशपाल, सुभाष चंद, सलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed