फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrate the festival of Holi in peace

होली का त्योहार मिलजुलकर शांति से मनाएं

Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of Holi in peace
शामली कोतवाली में शांति समिति की बैठक में भाग लेते लोग। - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि होली का त्योहार आपस में मिलजुलकर शांति एवं सौहार्द से मनाए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार खुशी का त्योहार है। उन्होंने कहा कि होली के दिन यदि किसी के ऊपर गलती से रंग चला जाय तो वह बुरा न मानते हुए आपस में मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द से त्योहार मनाएं। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क है। अफवाह फैलाने वाले और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया अथवा अन्य प्रकार से लोगों को भड़काने की कोशिश करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि होली के दिन अगर कोई छोटी घटना हो जाती है तो उसे आपसी सौहार्द से निपटाएं और पुलिस को भी सूचना दें। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, एसडीएम मणि अरोरा, एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी, सीएमओ संजय भटनागर, जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, थानाभवन चेयरमैन इंतजार अजीज, चेयरमैन वाजिद हसन, ईश्वर दयाल कंसल, तरुण अग्रवाल, कुलदीप पंवार आदि मौजूद रहे।

आबकारी-पुलिस ने चलाया अवैैध शराब के खिलाफ अभियान
शामली/झिंझाना/गढ़ीपुख्ता। आबकारी विभाग और पुलिस ने झिंझाना क्षेत्र के खादर के कई गांवों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।
आबकारी निरीक्षक कल्याण सिंह राणा ने बताया कि बुुधवार को गांव रामपुरा, बड़ा खानपुर, पावटी कला डेरा भगीरथपुरी के जंगल में दबिश अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब एक हजार लीटर लहन और करीब 55 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस मामले में सरोज निवासी रामपुरा, रूपा निवासी रामपुरा और पार्वती निवासी बड़ा खानपुर मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। झिंझाना पुलिस ने गांव खानपुर कलां में रामा को कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा है। उसके कब्जे से करीब 40 लीटर कच्ची शराब और 100 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण, भट्ठी गैस सिलिंडर, पतीला, भिगोना और प्लास्टिक की दो कैन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने मंगलवार देर रात मालेंडी-ताना रोड पर चेकिंग के दौरान नरोत्तम निवासी ताना को करीब 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed