फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrate Eid-ul Azha by staying in homes

घरों में रहकर मनाएं ईद उल जुहा का त्योहार

Sun, 26 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Eid-ul Azha by staying in homes
घरों में रहकर मनाएं ईद-उल अजहा
विज्ञापन

शामली/बाबरी। ईद उल अजहा के त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने को लेकर शहर कोतवाली और बाबरी थाने पर शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस ने सभी लोगों से घरों पर रहकर ईद उल-अजहा का त्योहार मनाने की अपील की।
शनिवार को शहर कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ सिटी जितेेंद्र कुमार ने गण्यमान्य नागरिकों से कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान में जनपद में अनलॉक-2 चल रहा है। अनलॉक में सामूहिक तरीके से कार्यक्रम करने पर प्रतिबंध है। इसलिए ईद उल-अजहा का त्योहार घरों पर ही मनाएं। नमाज भी घरों पर ही अदा करने की अपील की। बैठक में मौलाना साजिद, मौलाना अय्यूब, मौलाना नौशाद, इरशाद, तौहिद रहमानी, गुलजार, घनश्याम पारचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबरी थाने पर थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न करे और आने वाले त्योहार को शांतिपूर्वक घरों में रहकर ही मनाएं। इस दौरान बॉबी प्रधान भाज्जु, नरेंद्र प्रधान चूनसा, अमित प्रधान भंदोडा, पूर्व प्रधान बिल्लू, अंसार प्रधान कैंड़ी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाकर अनलॉक नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed