{"_id":"609d63238ebc3e8dc314c49d","slug":"celebrate-eid-festival-by-staying-at-homes-shamli-news-mrt5382156140","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों पर रहकर मनाएं ईद का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों पर रहकर मनाएं ईद का त्योहार
विज्ञापन
घरों पर रहकर मनाएं ईद का त्योहार
शामली। ईद उल फितर का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयारी कर ली है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ईदगाह में नमाज अदा नहीं होगी। बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन ने कहा कि ईद की नमाज के बाद खुदा से मुल्क में अमन कायम रहने के साथ ही कोरोना के खात्मे की भी दुआ करें।
मौलाना शौकीन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ईदगाह में नमाज अदा नहीं होगी। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए मस्जिदों में पांच व्यक्ति मास्क और सोशल डिस्टेंस के साथ नमाज अदा करें। बाकी सभी लोग घरों में नमाज अदा करें और घर पर ही रहकर ईद का त्योहार मनाएं। ईद की नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारा कायम रखने के साथ ही कोरोना के खात्मे और इस बीमारी से छुटकारा दिलाने की दुआएं करें।
उधर, एसपी सुुकीर्ति माधव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ईदगाह पर नमाज अदा नहीं होगी। इसके बारे में धर्म गुरुओं से वार्ता हो चुकी है। थानावार शांति समिति की बैठकें की जा चुकी हैं। सभी को कोविड-19 की गाइड लाइन से अवगत कराते हुए घरों पर ही नमाज अदा कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। मस्जिदों में पांच व्यक्ति एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे। एसपी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू और कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई हैं। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।