{"_id":"606f4cad8ebc3e8d3155f310","slug":"cdpo-scolded-woman-s-health-deteriorated-shamli-news-mrt533622549","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ की डांट से समूह की महिला की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ की डांट से समूह की महिला की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। ब्लॉक में स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में राशन लेने गई गांव कैडी निवासी स्वयं समूह सहायता समूह की दो महिलाओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और सुपरवाइजर ने डांट दिया। इससे एक महिला अनीता की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थानाभवन ब्लॉक कार्यालय में बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय है। गांव कैड़ी निवासी अनीता स्वयं सहायता समूह की समूह सखी है, जो अपनी सहायक निशा के साथ दफ्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण के लिए मासिक राशन लेने पहुंची थीं। आरोप है कि बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेश सैनी और सुपरवाइजर विमला ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें जमकर डांट लगाई। इस पर अनीता का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और वह अचेत होकर गिर गई। अनीता की सहायक निशा ने बताया कि सीडीपीओ गजेश सैनी के दुर्व्यवहार के कारण अनीता अचानक बेहोश हो गई, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
सीडीपीओ गजेश सैनी का कहना है कि किसी बात को लेकर समूह की महिला की सुपरवाइजर से बहस हो गई थी। उस समय वह मौके पर मौजूद नहीं थी। उधर, डीपीओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि राशन ज्यादा लेने को लेकर सीडीपीओ और समूह की महिलाओं में बहस होने की जानकारी मिली थी। इस दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। अब वह पूरी तरह ठीक है। इस संबंध में सीडीपीओ को हिदायत दी गई है।