{"_id":"684098505b2f360286057a3b","slug":"cdo-inspected-the-old-drain-with-a-team-of-engineers-shamli-news-c-26-1-smrt1047-143263-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीडीओ ने इंजीनियरों की टीम के साथ पुराने नाले का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीडीओ ने इंजीनियरों की टीम के साथ पुराने नाले का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने जिला पंचायत के इंजीनियरों की टीम के साथ कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के नाले का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के बाद डीएम को औद्योगिक क्षेत्र के नाले की रिपोर्ट सौपेंगे।
जिले के कंडेला औद्योगिक क्षेत्र का नाला पूर्वी यमुना नहर पुल खेड़ी करमू से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र तक पानी की निकासी के लिए वर्ष 2014 में छह करोड़ रुपये की लागत से नाला का निर्माण कराया गया था। यह नाला बार बार चोक हो जाने के बाद पानी औद्योगिक इकाई में भर जाता है। शामली के उद्यमी पुराने नाले की सफाई और नए नाले का निर्माण की मांग कर रहे हैं। कई बार नवीन नाले के निर्माण के लिए उद्यमी जिला उद्योग बंधु की बैठक में मांग कर चुके हैं। डीएम जल निगम और सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ औद्योगिक इकाई के पुराने नाले का निरीक्षण कर चुके हैं।
बुधवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर और जिला पंचायत के इंजीनियरों के साथ पूर्वी यमुना नहर पुल करमू खेड़ी से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र तक 3.5 किमी तक निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि बंद नाले की सफाई की जरूरत है। औद्योगिक क्षेत्र के बीच से जा रहे पुराने रजबहे की सफाई की आवश्यकता है। बंद नाले का पानी का फ्लो कम है। जल्दी डीएम को रिपोर्ट सौपेंगे।