{"_id":"647785de4aa703c1200bafe8","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-municipal-offices-and-rooms-shamli-news-c-26-1-smrt1048-3724-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पालिका के कार्यालय, कक्षों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पालिका के कार्यालय, कक्षों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Wed, 31 May 2023 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 31 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
शामली नगर पालिका में कर्म चारियो की बैठक लेते चेयरमैन अरविंद संगल
शामली। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि पारदर्शिता रखने के लिए पालिका के सभी कमरों और कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों को उनके विभागीय कार्य आवंटित किए।
पालिकाध्यक्ष ने बुधवार को पालिका के सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक ली और उनके विभागीय कार्य आवंटित कर उनको दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक सभी विभागों के कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इसके बाद कर्मचारी क्षेत्र में जाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। वे खुद भी इस समय पालिका में रहेंगे।
शहर में होने वाले विकास कार्यों से पहले नागरिक सूचना पत्र जारी होगा, जिससे हर नागरिक विकास कार्यों पर निगाह रख सके। शिकायतों के निस्तारण के लिए शिकायत निवारण डेस्क बनाई जाएगी। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी व राखी यादव, अवर अभियंता (सिविल) श्रीकांत सिंह, अवर अभियंता (जल) विशाल, निर्माण लिपिक अनिल शर्मा, सामान्य लिपिक प्रदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह, अमित कुमार, राकेश कुमार, सुनील बंसल, विनोद निर्वाल, अरुण कांबोज आदि मौजूद रहे।