{"_id":"687553dc0df411c0010d16b2","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-at-38-crossings-on-delhi-saharanpur-route-shamli-news-c-26-1-sal1002-145660-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली–सहारनपुर रूट की 38 क्रॉसिंग पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली–सहारनपुर रूट की 38 क्रॉसिंग पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
शामली की बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक जो सीसीटीवी कैमरे से होगी लैस। संवाद
बागपत, सहारनपुर, गाजियाबाद के भी ध्यानार्थ....
रेलवे की हाईटेक पहल : हादसों पर लगेगा ब्रेक, कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, विवादित गेटों पर तैनात होगी आरपीएफ
महबूब अली
शामली। दिल्ली–शामली–सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अब हादसों पर लगाम लगाने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर इस रूट की 38 लेवल क्रॉसिंग को जल्द ही सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्डिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएंगे, जहां से हर गेट की लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
रेलवे अधिकारियों ने सभी 38 गेटों की सूची बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है और जमीन पर काम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह सुरक्षा कवच न सिर्फ हादसे रोकने में मदद करेगा बल्कि विवादित गेटों पर शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया जाएगा।
- दिल्ली-सहारनपुर रूट के ये 38 क्राॅसिंग होंगे हाईटेक
शामली : धीमानपुर, बुढ़ाना, कांधला में दो, थानाभवन दो, हिंड में एक
बागपत : अग्रवाल मंडी टटीरी में एक, बड़ौत दो, कासिमपुर खेड़ी में दो, खेकड़ा में दो
सहारनपुर : ननौता में दो , रामपुर दो, मनानी में एक
दिल्ली एनसीआर : लोनी, शाहदरा क्षेत्र के 19 रेलवे फाटक
इन सभी गेटों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी के साथ-साथ स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और अन्य मानकीकृत उपकरण लगाए जाएंगे।
-- कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी
गेटों की निगरानी के लिए शामली, कांधला, बागपत रोड, खेकड़ा, हिंड, थानाभवन, लोनी, रामपुर रेलवे स्टेशनों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। ये कंट्रोल रूम सीधे गेट से जुड़े कैमरों की लाइव फीड देख सकेंगे। किसी भी आपात स्थिति में स्टेशन अधीक्षक सीधे गेटमैन से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
-- विवाद वाले गेटों पर तैनात होगी सुरक्षा फोर्स
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुछ गेट ऐसे हैं जहां अक्सर विवाद या ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे संवेदनशील गेटों की पहचान की जा रही है और वहां अतिरिक्त आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और होमगार्ड की तैनाती की जाएगी।
इन्होंने कहा
लेवल क्रॉसिंग को आधुनिक बनाने का कार्य प्राथमिकता पर है। यह पहल दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार होगी। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। सभी गेटों पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक भी मानकों के अनुसार लगाए जाएंगे। - दिलीप कुमार, कार्यकारी निदेशक रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग