फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CCTV cameras at exam centers will be investigated from Lucknow

लखनऊ से परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की आज होगी जांच

Thu, 30 Jan 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras at exam centers will be investigated from Lucknow
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की लखनऊ से आज होगी जांच
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। बोर्ड परीक्षा की हाईटेक निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और राउटर की लखनऊ मुख्यालय से शुक्रवार को जांच की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सुबह 11 बजे से सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार शासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से और लखनऊ मुख्यालय से सीधे जोड़ा गया है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर राउटर लगाए गए है। इसके माध्यम से कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी या लखनऊ मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की सहायता से किसी भी परीक्षा केंद्र की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

शासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए पहले 15 जनवरी निर्धारित की थी, लेकिन किसी कारण उस दिन जांच नहीं होने पर 20 जनवरी की तारीख तय की थी। उस समय भी सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से कनेक्ट नहीं हो सके थे, जिस कारण ट्रायल नहीं हो पाया था। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्र लखनऊ से कनेक्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को लखनऊ से परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। शासन के निर्देश पर जनपद के सभी सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शुक्रवार सुबह 11 बजे से सभी सीसीटीवी कैमरे और राउटर चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ मुख्यालय से किसी भी समय किसी भी परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed