फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CBSE 10th, 12th term one exam begins

सीबीएसई 10वीं, 12वीं की टर्म वन की परीक्षा शुरू

Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th, 12th term one exam begins
शामली। सीबीएसई की टर्म वन परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। जिले में पहले दिन दो केंद्रों पर परीक्षा हुई। एक केंद्र पर पांच और दूसरे केंद्र पर दो विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की पेंटिंग की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की गई और कक्ष में सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया गया।
विज्ञापन

सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा इस बार दो टर्म में होगी। टर्म वन की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन पहले दिन हाईस्कूल के वैकल्पिक विषय पेंटिंग की परीक्षा हुई। इस विषय की परीक्षा जिले के सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल शामली और वेदांतम पब्लिक स्कूल कुड़ाना में हुई। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पूर्वाह्न 11 बजे से कक्ष में एंट्री शुरू की गई। इसके बाद साढ़े 11 बजे से एक बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

स्कूल के गेट पर ही विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग व तलाशी के बाद अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए विद्यार्थियों के बैठने के लिए सीट लगाई गई थी। सीबीएसई की जिला कोर्डिनेटर आशु त्यागी ने बताया कि सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में पांच विद्यार्थियों ने और वेदांतम पब्लिक स्कूल में दो विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में कोई विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed