फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Caution is the only protection against cyber crime

Shamli News: सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव

Thu, 30 Jan 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Caution is the only protection against cyber crime
-श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में साइबर अपराध पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर काॅलेज शामली में साइबर अपराध पर कार्यशाला हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं को बताया गया कि सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संजीव भटनागर ने छात्र/छात्राओं को साइबर अपराधियों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें अपने फोन में कम से कम एप रखने चाहिएं, क्योंकि जितना ज्यादा आप नए-नए एप डाउनलोड करते हैं, उतना ही ज्यादा उनकी निजी जानकारी दूसरे लोेगों तक पहुंचती है। इसका साइबर अपराधी फायदा उठाते हैं। अपनी ई मेल आईडी को सामान्य न समझें। जब भी किसी को अपनी ई मेल आईडी देते हैं तो आपकी समस्त जानकारी, यहां तक कि आपके बैंक एकाउंट की जानकरी भी अपराधियों तक पहुंच जाती है। साथ ही यदि अनजान व्यक्तियों से वीडियो काॅल कर रहे हैं तो अपने फोन को साइड में रखकर बात करें, जिससे आपके चेहरे आदि की फोटो अपराधियों तक न पहुंच सके। यदि आपके साथ कोई साइबर अपराध हो जाता है तो तुरंत 1930 नंबर पर रिपोर्ट करें। जितना जल्दी रिपोर्ट करेंगे, उतना ही जल्दी पुलिस अपराध को रोक सकेगी। उन्हाेंने कहा कि सावधानी ही साबइर अपराध से बचाव है। इस अवसर पर सीमा शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, अनिल कुमार कश्यप, रामनाथ, शिवकुमार, फूल कुमार, महेश नारायण गौड़, अनुज पाल, छवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed