फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cause of death is not clear in post-mortem, sent for investigation

अंकित के पोस्टमार्टम में मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा जांच को भेजा

Fri, 10 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cause of death is not clear in post-mortem, sent for investigation
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा जांच को भेजा
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित खोड़समा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने उसका बिसरा जांच को भेजा है। वहीं थाना पुलिस कार्य से असंतुष्ट परिजन शामली पहुंचे और कप्तान से मिले।
अंकित खोडसमा ( 22 वर्ष ) का शव मंगलवार को शाम गाड़ीवाला चौक के पास करनाल हाईवे के किनारे पर मिला था। परिजनों का दावा है कि अंकित की हत्या की गई है। जबकि पुलिस की सूई आत्महत्या की ओर घूम रही है। जिसके चलते अंकित के परिजन भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक ऊन के अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में राजकुमार, केपी सिंह, सुशील कुमार, राजू, समरपाल आदि शामली में पुलिस कप्तान से मिलने पहुंचे । परिजनों का कहना है कि एसपी ने इस मामले की जांच सीओ कैराना को दी है ।
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं थे। इसलिए बिसरा जांच को भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है, मगर खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed