फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Caught selling narcotic pills at medical store, four arrested

चौसाना में नशीली दवाइयों के साथ चार गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील

Sun, 29 May 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Caught selling narcotic pills at medical store, four arrested
चौसाना के पीएनबी बैंक के निकट भारत मेडिकल स्टोर पर जांच करती ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
चौसाना। पीएनबी के निकट एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाई खरीदते बिड़ोली व हरियाणा के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाई बरामद की। मेडिकल स्टोर संचालक के घर से भी भारी संख्या में नशीली दवाइयों के खाली पत्ते बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कार सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। जिनके कब्जे से नशीली दवाइयां, नशीली दवाइयों के 3 पैकेट बरामद हुए थे। जिसके बाद पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर भारत मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां खरीदते हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और ड्रग विभाग को मामले की सूचना दी गई। ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर की तलाशी ली गई। जहां से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां मिली। इसके बाद पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर जाकर तलाशी ली तो भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के खाली पत्ते बरामद हुए हैं। बताया गया कि दवाइयों के पत्तों से दवाई को निकालकर गोलियों को निकालकर हरियाणा व आसपास के इलाकों में बेचा जाता है। ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस भी कर चुकी है कार्रवाई
चौसाना में पहला ऐसा मौका है जब स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाइयों को पकड़ा है। इससे पूर्व हरियाणा पुलिस कस्बे के कई मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई कर चुकी है। इस दौरान से नशीली दवाई भी पकड़ी जा चुकी हैं। बिडोली में भी करीब एक वर्ष पूर्व हत्या के बाद मौके से नशीली दवाइयों के इंजेक्शन एवं गोलियों को बरामद किया गया था। इसके बाद से कार्रवाई को लेकर मांग उठी थी कि मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई की जाए। जो नशीली दवाइयों का काम करते हैं लेकिन विभाग ने खानापूर्ति को कार्रवाई करते हुए इतिश्री कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
पुलिस ने कुछ लोगों को नशीली दवाई के साथ गिरफ्तार किया था जिसके बाद सूचना पर मेडिकल स्टोर की तलाशी ली गई जहां से काफी संख्या में नशीली दवाइयां दवाइयां मिली हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली दवाई बेचने के लिए एतराज नहीं किया जाता घर पर भी तलाशी ली गई है, जहां से खाली पत्ते मिले हैं। अग्रिम कार्रवाई जा रही है।
निधि पांडे, ड्रग इंस्पेक्टर शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed