{"_id":"9ee760c9ded97f37c1c9c7f85aa58a73","slug":"caught-in-the-election-code-of-conduct-violation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में फंसे
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। जीत पक्की करने जोश में प्रत्याशी और उनके समर्थक आचार संहिता का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। कांधला थाना पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी समेत दो प्रत्याशियों के सैकड़ों समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कांधला क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के समर्थन में बृहस्पतिवार को जोरदार प्रचार प्रसार चला। कहीं नुक्कड़ सभा हुई, तो कहीं रोड शो निकाला। आला अफसरों से हिदायत मिलने पर कांधला थाना पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष आरके शर्मा के मुताबिक गांव किवाना में जिला पंचायत वार्ड 15 से प्रत्याशी नीलम अपने 50 समर्थकों के साथ 15 गाड़ियों में प्रचार करते मिले।
गांव गढ़ी दौलत निवासी मतलूब ने इकरा हसन के समर्थन में अपने 30 समर्थकों के साथ गंगेरू में भीड़ जुटाकर वोट मांगीं। गांव इस्सोपुर निवासी पप्पू पूर्व प्रधान अपने 40 समर्थकों के साथ 15 गाड़ियों में गांव खेड़ा कुरतान में मनीष चौहान के लिए वोट मांग रहे थे ।
विज्ञापन
वहीं, गांव गढ़ी दौलत में इकरा हसन के समर्थन में भीड़ जुटाकर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राशिद जंग प्रचार करते रहे। गांव गढ़ी दौलत निवासी सरवर जंग को मनीष चौहान के समर्थन में हाजीपुर दुगड्डा में अपने 40 समर्थकों के साथ भीड़ जुटाकर वोट मांगते पाया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी नीलम के अलावा मनीष चौहान और इकरा हसन के समर्थन में प्रचार कर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।