फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cattle smuggler injured after being shot in encounter, arrested

Shamli News: मुठभेड़ में गोली लगने से गोतस्कर घायल, किया गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 05:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler injured after being shot in encounter, arrested
कैराना। सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कैराना अलीपुर मार्ग स्थित बंबा पुलिया के पास गो तस्कर प्रतिबंधित पशु की हत्या करने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस व गोकशी की फिराक में बैठे गो-तस्कर से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

पैर में गोली लगने से तस्कर घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार गो-तस्कर अंसार निवासी मोहल्ला छड़ियान है। पुलिस ने गो-तस्कर के पास से एक तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस, एक जिंदा गोवंश, गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। एसपी रामसेवक गौतम ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-आरोपी पर दर्ज हैं 12 मामले

पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अंसार के विरुद्ध थाना कैराना पर गोवध अधिनियम के चार मुकदमे, जानलेवा हमले का एक, आर्म्स एक्ट का एक, गैंगस्टर अधिनियम का एक, पशु क्रूरता अधिनियम समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed