फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cattle news

Shamli News: हादसों का खतरा, बीच सड़क में कहीं घूम रहे तो कहीं विश्राम कर रहे लावारिस पशु

Mon, 03 Nov 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
cattle news
शामली में फव्वारा चौक के निकट पर बीच सड़क में बैठा लावारिस पशु। संवाद
शामली। शहर में सड़कों व बाजारों में लावारिस पशुओं के घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं से अक्सर वाहन टकराते रहते हैं, जिसमें कहीं पर पशु घायल होते हैं तो कहीं पर वाहन चालक हादसे का शिकार बनते हैं। शहर में पड़ताल की गई तो कहीं पर पशु सड़क पर घूमते मिले तो कहीं पर बीच सड़क में बैठे हुए मिले।
विज्ञापन


स्थान : विजय चौक
विजय चौक पर मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ता है। इस चौराहे पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होने से भीड़ रहती है। यहां पर लावारिस पशु सड़क के बीच खड़ा हुुआ मिला। इससे कुछ दूरी पर ही दूसरा लावारिस पशु विजय चौक की तरफ जाते हुए दिखाई दिया। वाहन चालक इनसे बचकर निकलते हुए नजर आए।
विज्ञापन


स्थान : फव्वारा चौक
फव्वारा चौक व्यस्त चौराहा है। इस चौराहे से शहर के मुख्य बाजारों में शामिल कबाड़ी बाजार में लोगों का आना जाना रहता है। इसके निकट लावारिस पशु बीच सड़क में बैठा हुआ मिला। पशु के बीच सड़क में बैठा होने से वाहनों के टकराने का खतरा बना रहा, लेकिन वाहन चालक इससे बचकर निकलने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : भैंसवाल रोड
नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड के सामने भैंसवाल रोड पर लावारिस पशु बीच सड़क में बैठा हुआ दिखाई दिया। इस मार्ग से गांव गोहरनी, भैंसवाल समेत कई गांवों के अलावा नवीन जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय, बीएसए, डीआईओएस, एआरटीओ समेत कई मुख्य कार्यालय होने से लोगों का आवागमन रहता है। यह मार्ग शामली टपराना बाईपास को भी जोड़ता है, जिस कारण वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है।

स्थान: कैराना रोड
कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला के निकट लावारिस पशु बीच सड़क पर बैठा हुआ था। इसके बराबर से वाहन चालक बचकर निकल रहे थे। बाइक पर सवार दो युवक पशु से टकराने से बाल-बाल बचे। इसी तरह अन्य वाहन भी पशु से बचकर वाहन निकालते हुए नजर आए।



--------

ये बोले नागरिक

मनीष बंसल ने बताया कि एक सप्ताह पहले कैराना रोड पर सड़क से जा रहे लावारिस पशु से कार टकरा गई। हादसे में जहां कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, वहीं पशु भी उछलकर दूर गिरने से घायल हो गया था। नगरपालिका को पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजना चाहिए।

राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर दिनभर लावारिस पशु घूमते रहते हैं, जिनसे कई बार बाइक सवार टकरा जाते हैं। लावारिस पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजना चाहिए।

प्रेमपाल का कहना है कि जिस तरह से लावारिस पशु सड़क के बीच में बैठे रहते हैं, इनसे हादसा होने का खतरा रहता है। नगरपालिका को इस पर ध्यान देना चाहिए।
---

कोट
शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। अगर कहीं पर लावारिस पशु घूम रहे हैं तो उन्हें पकड़वाकर गोशाला में भिजवाया जाएगा।

-विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed