फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cash and jewelry were cheated by women in the name of PM's residence

संस्था के नाम पर महिलाओं से नकदी व गहने ठगे

Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry were cheated by women in the name of PM's residence
शामली कलक्ट्रेट में ठगी की शिकायत लेकर पहुची गांव पिंडोरा जहागीरपुर की महिलाएं - फोटो : SHAMLI
पीएम आवास के नाम पर महिलाओं से नगदी व गहने ठगे
विज्ञापन

शामली। गांव पिंडौरा जहांगीरपुर की महिलाओं ने एक संस्था के पदाधिकारियों पर पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर नगदी एवं जेवर ठगने का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि उनसे 21-21 हजार रुपये लिए गए। नगदी नहीं होने पर जेवर गिरवी रख लिए गए। महिलाओं ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार को डीएम जसजीत कौर से की शिकायत में पिंडौरा गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक संस्था से जुड़ी एक महिला सहित चार पदाधिकारियों ने उन्हें संस्था से जोड़ने के नाम पर 21-21 हजार रुपये लिए। उन्हें बताया गया कि सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। गांव की ज्योति, मीनू, रज्जो, मुनेश से 20-20 हजार रुपये लिए गए तथा पीएम आवास की किश्त आने पर 50 हजार रुपये लेने की बात कही। ज्योति व मीनू पर नगदी नहीं होने के कारण उनके गहने गिरवी रख लिए गए। यह भी बताया गया कि संस्था से जुड़ने पर महिलाओं को आवास योजना के साथ ही दस हजार रुपये प्रतिमाह का लाभ दिया जाएगा। कई माह बीतने के बावजूद उन्हें न तो योजना का लाभ मिला और न ही उन्हें कोई रकम वापस की गई। आरोपी रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। महिलाओं ने डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed