फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cash and gold and silver jewelry stolen from home in Masavi

घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी

Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cash and gold and silver jewelry stolen from home in Masavi
थानाभवन। ग्राम मसावी में चोरों ने रात को एक घर से हजारों की नकदी एवं सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। शनिवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मसावी निवासी ब्रह्मचंद का कहना है कि शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा है। रात करीब तीन बजे चोर छत के रास्ते उसके घर में घुस गए। इस दौरान चोर घर में रखा मोबाइल फोन एवं छोटा संदूक चोरी कर ले गए। संदूक में तीस हजार रुपये नकद, चांदी की पाजेब, सोने के कुंडल, चांदी की चुटकी, चांदी का ही गले का सैट रखा था। उनके घर के बाद चोर पड़ोस के रजनीश के घर में घुस गए। इस पर शोर शराबा होते ही चोर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक जंगल में चोरों को तलाश किया, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला। आज सुबह जंगल में उनका संदूक पड़ा मिला। संदूक के पास ही घर के पुराने कपड़े एवं पांच सौ रूपये का एक नोट मिला। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed