{"_id":"6807f4f5234e33dcfc0ff6c6","slug":"cases-of-body-pain-and-fever-have-increased-be-careful-shamli-news-c-26-1-sal1002-140676-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शरीर में दर्द के औरबुखार के बढ़े केस, बरते सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शरीर में दर्द के औरबुखार के बढ़े केस, बरते सावधानी
विज्ञापन
चिकनगुनिया व डेंगू जैसे आ रहे लक्षण, जांच में आ रहा वायरल बुखार, चिकित्सकों ने किया अलर्ट
शामली। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के चलते वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इस समय शरीर और जोड़ों के दर्द के साथ वायरल बुखार के केस आ रहे हैं। मरीजों में चिकनगुनिया और डेंगू जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, लेकिन जांच में वायरल बुखार ही आ रहा है।
जिले में कभी गर्मी तो कभी बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आ रही है। इसके चलते मौसम में बार-बार बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में एक हजार से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनमें लगभग 300 मरीज बुखार, नजला व खांसी के आ रहे हैं। इस समय वायरल बुखार में अलग तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं। सिर से लेकर पैरों तक पूरे शरीर में तेज दर्द के साथ बुखार आ रहा है। मरीज डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण मानकर घबरा जाते हैं, लेकिन जब जांच कराई जाती है तो वायरल बुखार मिलने पर राहत मिलती है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में मरीज को चिकित्सक की सलाह से उपचार कराना चाहिए। अपने आप कोई भी दवा न लें। वायरल बुखार तीन से सात दिन में ठीक हो जाता है। इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।