फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case registered against 160 people including candidate Iqra Hasan for violating code of conduct in Shamli

Kairana Lok Sabha: आचार संहिता की उड़ाईं धज्जियां, इकरा हसन सहित 10 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Apr 2024 01:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2024 01:37 PM IST
सार

Kairana Lok Sabha : शामली में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। प्रशासन ने इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी इकरा हसन सहित 10 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Case registered against 160 people including candidate Iqra Hasan for violating code of conduct in Shamli
शामली में इकरा हसन सहित 160 के खिलाफ मुकदमा दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा में सपा प्रत्याशी द्वारा समर्थकों के साथ बिना परमिशन के रोड शो किया गया। वहीं, प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सपा प्रत्याशी इकरा हसन, गांव प्रधान सहित 10 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा में सोमवार रात्रि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन व ग्राम प्रधान संदीप ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रोड शो का आयोजन करते हुए एक जनसभा को भी संबोधित किया। बिना परमिशन के निकाले गए रोड शो एवं जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत आया और संज्ञान लेते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन व ग्राम प्रधान संदीप फौजी सहित 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग

उधर, प्रशासन की कार्रवाई से रोड शो में शामिल समर्थकों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने भी अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इल मामले में एडिशनल एसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना परमिशन के निकाले गए रोड शो का वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed