{"_id":"5f47f3538ebc3e4ade1da2f8","slug":"case-filed-for-child-molestation-case-shamli-news-mrt4983308146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कैराना। छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
बुधवार की शाम कैराना कोतवाली के एक मोहल्ले में एक युवक ने छह वर्षीय बच्ची को एक धर्मस्थल के अंदर जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की थी। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था, जिसके बाद बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी नफीस. निवासी मोहल्ला अफगानान थाना कैराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रेम वीर राणा का कहना है कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी का चालान कर दिया गया है।