फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case filed against Panjit ration dealer and his nephew

Shamli News: पंजीठ राशन डीलर और उसके भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Jan 2025 04:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Panjit ration dealer and his nephew
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। पंजीठ गांव में राशन डीलर के यहां गेहूं और चावल का स्टॉक कम मिलने के मामले में राशन डीलर, उसके भतीजे के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

24 दिसंबर को गांव पंजीठ में चौपाल के दौरान कामिल, हारुन व मुकेश ने राशन की कालाबाजारी होने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम स्वप्निल यादव ने टीम को मौके पर भेजा था। राशन वितरण का दिन होने के बावजूद राशन की दुकान बंद मिलने पर राशन डीलर समून को फोन किया गया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद राशन की दुकान पर सील लगा दी गई। बाद में एसडीएम ने राशन की दुकान की जांच के लिए टीम का गठन किया। 7 जनवरी को पूर्ति निरीक्षक मदनपाल के नेतृत्व में टीम गांव पंजीठ में राशन की दुकान पर पहुंची थी। यहां राशन डीलर समून को भी बुलाया गया। दुकान की सील खोलकर राशन का स्टोर चेक किया गया तो वहां केवल चार बोरों में दो कुंतल चावल मिला था, जिसे रामडा के राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया। मौके पर स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला। पूर्ति निरीक्षक मदनपाल ने जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मौके पर 48.0923 कुंतल गेहूं और 52.6678 कुंतल चावल कम पाया गया।

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed