{"_id":"5df531358ebc3e879b77ea69","slug":"case-filed-against-nine-farmers-for-burning-leaves-shamli-news-mrt458787928","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्ती जलाने पर नौ किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्ती जलाने पर नौ किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। खेत में गन्ने की पत्ती जलाकर प्रदूषण फैलाने के आरोप में लेखपाल ने क्षेत्र के नौ किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को लेखपाल अवनीश ने खेत में गन्ने की पत्ती जलाकर प्रदूषण फैलाने के आरोप में क्षेत्र के गांव मंगलौरा में सुभाष, लक्ष्मी चंद , राजकुमार पीरखेड़ा, सतबीर चोन्दाहेडी, जाकिर यूसूफपुर चौतरा, विनोद खेड़ीखुशनाम, देशपाल, शिवकुमार , ऋषिपाल निवासी ऊन के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर नौ किसानों के खिलाफ खेत में गन्ने की पत्ती जलाकर प्रदूषण फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
तीन मवेशी चोरी
झिंझाना। शनिवार सुबह गांव काला माजरा के मजरे सिंघापुर निवासी किसान सरदार हरनेक सिंह ने थाना मे तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात में चोरों ने घर के अंदर सेंधमारी कर घर में बंधी तीन भैंस चोरी कर ले गये। भैंस चोरी की जानकारी सुबह जब भैंसों को चारा करने के लिए उठे। भैंसों की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया भैंस चोरी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।