{"_id":"6817c089c33ec8bc740d48ed","slug":"case-filed-against-five-for-forcing-people-to-convert-their-religion-shamli-news-c-26-1-sal1002-141363-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धर्म परिवर्तन करने का दबाव के मामले में पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धर्म परिवर्तन करने का दबाव के मामले में पांच पर केस
Mon, 05 May 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 05 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। भड़ी कोरियान गांव में जमीनों पर कब्जा करने और धर्म परिर्वतन की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दूसरे वर्ग के पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया। सीओ कैराना को मामले की जांच सौंपी गई है।
ग्राम भड़ी कोरियान की महिला सविता ने तहसील ऊन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर गांव के ही दूसरे वर्ग के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि गांव के अफजाल, रहमान, हारून, गुलजार और सोबान उस पर और उसके परिवार पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की गई। जमीन भी कब्जाने की धमकी दी जा रही है।
आरोपी है कि रहमान के खिलाफ पूर्व में गोकशी, स्मैक तस्करी और अवैध हथियारों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा और धर्म परिवर्तन से बचाव की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के आदेश पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।