फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case filed against councilor's husband for threatening JE of Development Authority

Shamli News: विकास प्राधिकरण के जेई को धमकी देने के मामले में सभासद पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Nov 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed against councilor's husband for threatening JE of Development Authority
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। अवैध प्लाटिंग की ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता और पूर्व सुपरवाइजर को धमकी देने, प्रकरण में झूठा केस दर्ज करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सभापति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता अवनीश कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पानीपत रोड पर नायरा पेट्रोल पंप से पहले अखलाक प्रधान और सन्नी जैन द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लाटिंग की गई थी। इस पर विभाग द्वारा चार अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था। आठ अप्रैल को कार्य रोकने और अपना पक्ष रखने के लिए पत्र भी जारी किया गया था। पत्र का कोई उत्तर नहीं मिलने पर नौ मई को अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। आठ अगस्त को टीम द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि सभासद पति सागर गर्ग निवासी टीचर कॉलोनी द्वारा टीम को धमकाया गया था। सभासद पति उन्हें, पूर्व सुपरवाइजर सत्येंद्र आर्य को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए प्रकरण में झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, सभापति सागर गर्ग ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा गलत तरीके से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उन्होंने इस बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था, उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


--------

हथियार सप्लायर की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

कैराना। हथियार सप्लायर की तलाश में हरियाणा के जनपद जींद की पुलिस ने क्षेत्र के गांव बसेड़ा में दबिश दी।

रविवार को हरियाणा के जनपद जींद के थाना अलेवा के उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। बाद में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर हथियार सप्लायर की तलाश में क्षेत्र के गांव बसेड़ा में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed