फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Careless growing corona infection

लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

Sun, 04 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Careless growing corona infection
शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
विज्ञापन

शामली। कोरोना को लेकर बढ़ रही लापरवाही से संक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को भी 16 नए संक्रमित पाए गए। इसके बावजूद लोग बचाव को लेकर गंभीर नहीं हैं। बाजार एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए घूम रहे हैं।
जिले में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। शासन-प्रशासन के निर्देेशों के बावजूद लोग बचाव को लेकर गंभीर नहीं हैं। शहर के बाजारों में लगातार भीड़ उमड़ रही है, लेकिन लोग मास्क तक नहीं लगा रहे। शनिवार को नाला पटरी पर चार नए मरीजों सहित कुल 16 कोरोना संक्रमित पाए गए। यह शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है। नाला पटरी के अलावा कबाड़ी बाजार, माजरा रोड, बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, नगर पालिका रोड समेत अन्य बाजारों में खूब भीड़ रहती है।
विज्ञापन

शनिवार को इन स्थानों का जायजा लिया गया तो अधिकांश लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। दुकानों पर लोग बिना सोशल डिस्टेंस का पालन करते खरीदारी करते दिखे। नाला पटरी के अलावा गांव बधेव, नया बाजार शामली, बसवा, गांव भारसी, मोहल्ला खेल कांधला में एक-एक, पंजाबी कॉलोनी में तीन, कमला कालोनी में दो तथा सिलावर और रेलवे स्टेशन रोड पर एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल राजमहल 48 घंटे के लिए बंद
शामली। कैराना रोड स्थित होटल राजमहल के मालिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर होटल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने, बचाव व नियंत्रण के लिए राज महल होटल के परिसर को 48 घंटे के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में शत-प्रतिशत व्यक्तियों की जांच कराने और सैनिटाइजेशन कराने के आदेश दिए हैं।
बीते दिनों मिले कोरोना संक्रमित
29 मार्च : 02
30 मार्च : 11
31 मार्च : 10
एक अप्रैल : 14
दो अप्रैल : 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed