फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Career related information will be available on mobile phone

Shamli News: मोबाइल फोन पर मिलेगी कॅरिअर से जुड़ी जानकारी

Tue, 06 May 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Career related information will be available on mobile phone
- शिक्षा विभाग ने इंटर कॉलेजों में की उम्मीद कॅरिअर पोर्टल की शुरुआत, कॉलेजों में बनेंगे कॅरिअर क्लब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अब 10वीं या 12वीं के बाद कॅरिअर को लेकर विद्यार्थियों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिक्षा विभाग ने इंटर कॉलेजों में उम्मीद कॅरिअर पोर्टल की शुरुआत की है, जो विद्यार्थियों को कॅरिअर मार्गदर्शन के साथ रोजगार के अवसरों की जानकारी भी देगा। यह सुविधा विद्यार्थियों को मोबाइल पर एक क्लिक से उपलब्ध होगी।
उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के बाद के सभी संभावित कोर्स, उनमें संभावनाएं, आवश्यक विषय और अध्ययन की जगहों की विस्तृत जानकारी मिलेगी। विद्यालयों में कॅरिअर क्लब गठित किए जाएंगे और कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम के साथ-साथ रोजगार मेले भी आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों की प्रोफाइल पंख पोर्टल पर तैयार की जाएगी और उसी के अनुरूप उन्हें कोर्स व अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

किस कोर्स में क्या संभावना है। शिक्षा विभाग ने कॅरिअर गाइडेंस संबंधी पोर्टल शुरू किया है। तीन स्तर पर बने प्लेटफार्म पर पहला कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल है। दूसरा ट्रेनिंग सेशन है, जबकि तीसरा काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर है। यहां एक्सपर्ट से बात कर कॅरिअर संबंधी सुझाव प्राप्त किए जा सकते हैं। उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विद्यार्थियों के काम की हर छोटी-बड़ी जानकारी मुहैया कराई गई है। इन्हें विद्यार्थी अपने घर पर बैठकर एक क्लिक पर मोबाइल फोन पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक क्लिक पर 555 दिखेंगे विकल्प
उम्मीद कॅरिअर पोर्टल पर विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि, गणित जैसे क्षेत्रों से जुड़े 555 से अधिक कॅरिअर विकल्प दिए गए हैं। विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में प्रवेश के लिए क्या पढ़ाई करनी होगी। कहां दाखिला लेना होगा और कैसे तैयारी करनी है, इसकी भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।


कोट
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए उम्मीद कॅरिअर पोर्टल शुरू किया है। इस पर उनके कॅरिअर संबंधी सभी तरह की जानकारी मुहैया कराई गई है। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ कॅरिअर बेहतर बनाने में सहयोग करने की दिशा में काम कर रहा है। - जेएस शाक्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed