{"_id":"685d973753f4c3c4ea0f1716","slug":"car-driver-beaten-tied-and-thrown-on-the-bank-of-canal-investigation-turns-out-to-be-fake-case-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144591-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार चालक को पीटा, बांधकर नहर किनारे फेंका, जांच में मामला निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार चालक को पीटा, बांधकर नहर किनारे फेंका, जांच में मामला निकला फर्जी
विज्ञापन
कांधला। मोहल्ला रायजादगान निवासी कार चालक ने पांच युवकों पर मारपीट कर बंधक बनाकर नहर किनारे फेंकने का आरोप लगाया। परिजनों ने चालक को बंधन मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की जांच में यह मामला फर्जी निकाला। पुलिस का दावा है कि चालक ने पूर्व में हुई मारपीट के मामले में युवकाें को फंसाने और अपने पिता के 41 हजार रुपये हड़पने के लिए नाटक रचा था।
मोहल्ला रायजादगान निवासी समीर ने बताया कि वह अपनी कार की धुलाई करने के बाद भारसी मोड़ से होते हुए अपने घर वापस आ रहा था। आरोप है कि नहर पुल पर पहुंचा तो सामने खड़े पांच युवकों ने कार को रुकवा लिया और नीचे उतारकर उसके साथ जमकर मारपीट की और ब्लेड मारकर गंभीर घायल कर दिया। आरोपी रस्सी से बांधकर उसे जान से मारने की नीयत से नहर के किनारे पानी के एक गड्ढे में फेंक कर भाग गए। चालक के परिजनों ने बताया कि जब समीर कई घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचा और फोन भी रिसीव नहीं हुआ तो वे उसकी तलाश में निकले। तलाश के दौरान कार नहर पुल के निकट लावारिस हालत में खड़ी हुई मिली। आसपास तलाश करने पर समीर रस्सी से नहर किनारे बंधा हुआ पड़ा मिला। परिजनों ने उसे बंधन मुक्त करते हुए अपने मोबाइल फोन में घटनास्थल की वीडियो बना ली और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और चालक से घटना के बारे में जानकारी लेकर उसके बयान लिए। पीड़ित चालक ने पुलिस को बताया कि उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग है। आरोप लगाया कि युवती के भाई ने रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट कराई है। पूर्व में भी रामलीला मेला महोत्सव में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिन युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया, उनमें एक युवक रोहतक फैक्टरी में काम करने गया हुआ है जबकि दूसरा युवक अपनी बहन की दवा लेने गया था। जांच में सामने आया कि चालक ने पूर्व में हुई मारपीट करने वाले युवकों को फंसाने और अपने पिता के 41 हजार रुपये हड़पने के लिए यह ड्रामा रचा था, लेकिन पुलिस की जांच में सब असलियत सामने आ गई। पुलिस अब युवक के खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना देने के मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।