{"_id":"698ce96333f012c79d014294","slug":"car-collides-with-tractor-trolley-people-returning-from-wedding-have-narrow-escape-shamli-news-c-26-1-sal1002-159329-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत, शादी से लौट रहे लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत, शादी से लौट रहे लोग बाल-बाल बचे
विज्ञापन
चोसाना में हादसे के बाद मौके पर जमा लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। मंगलवार की देर रात मैरिज पैलेस चौसाना से शादी समारोह में शामिल होकर खेड़ी खुशनाम लौट रहे कार सवारों की गढ़ी हसनपुर में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी, जिससे बाइक समझकर हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के ड्राइवर साइड की खिड़कियां टूटकर बिखर गईं और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर सवार वाहन समेत चौसाना की ओर भाग गया।
कार चला रहे खेड़ी खुशनाम निवासी दीपक के साथ आगे की सीट पर गौरव था, जबकि पीछे मोनिका, सोनिया और तनु बैठी थीं। दुर्घटना के बाद मोनिका मौके पर ही बेहोश हो गई। पीछे से आए परिजन उन्हें चौसाना के एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने मामूली चोटें बताते हुए बेहोशी का कारण दुर्घटना का सदमा बताया। फिलहाल मोनिका की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस भागे ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक की तलाश में जुट गई है।