{"_id":"64510948c0bd7545ac02fbb8","slug":"captain-retired-from-the-army-was-welcomed-on-reaching-the-village-shamli-news-c-26-1-smrt1056-2534-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सेना से सेवानिवृत कैप्टन का गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सेना से सेवानिवृत कैप्टन का गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत
विज्ञापन
-कारगिल युद्ध और ऑपरेशन डोकलाम में शामिल रहे थे कैप्टन संजय कुमार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी संजय कुमार के आर्मी में कैप्टन पद से सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सेवानिवृत्ति के बाद गांव पहुंचने पर परिजनों में खुशी की लहर है।
क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी जगदीश गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण किया है। जगदीश के पुत्र संजय कुमार सन 1995 में आर्मी में भर्ती हो गए थे। अपनी सेवा के दौरान वह नासिक, ग्लेशियर, जम्मू-कश्मीर जैसे विभिन्न स्थानों पर रहे। सन् 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा और 2017 में ऑपरेशन डोकलाम में भी रहे। सिपाही पद पर भर्ती के बाद लांस नायक फिर नायक पद पर प्रोन्नति मिली। इसके बाद हवलदार फिर नायब सूबेदार और फिर सूबेदार के पद पर कार्यभार ग्रहण कर देश सेवा की। इसके बाद संजय कुमार की देश सेवा से खुश होकर अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट और इसके बाद कैप्टन के पद का कार्यभार सौंपा। संजय कुमार कैप्टन के पद पर सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। मंगलवार को संजय कुमार अपने पैतृक गांव पंजोखरा पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। संजय कुमार को गांव के बस स्टैंड से पैदल ही बैंडबाजे के साथ ग्रामीण उनके घर तक लेकर गए और सम्मान के साथ उनके घर छोड़ा। कैप्टन के घर पहुंचने के बाद ग्रामीणों का उनसे मिलने के लिए दिन भर तांता लगा रहा। ग्राम प्रधान संदीप फौजी ने फूल माला डालकर उनका स्वागत किया। इस दौरान विक्रम सिंह, तेजपाल सिंह, मनीष कुमार, बाबू राम, चैनपाल, आशीष कसाना, डॉ. पवन कुमार, रमेश चौहान, महावीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।