{"_id":"5dc5b0068ebc3e5b0e30dda2","slug":"cantonment-will-become-a-district-in-few-minutes-shamli-news-mrt4526415116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी ऐसी की कुछ ही मिनटों में छावनी बन जाएगा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी ऐसी की कुछ ही मिनटों में छावनी बन जाएगा जिला
विज्ञापन

शामली। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले के चलते पुलिस प्रशासन ने जिले को 58 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा घेराबंदी शुरू कर दी है। जनपद को 200 पुलिस कर्मी बाहरी जनपदों से मिल गया है। पांच कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स की मांग की गई है। बार्डर और शहर की मिश्रित आबादी में फोर्स की इस तरह तैनाती की गई है कि एक ही कॉल में पूरा जिला छावनी नजर आएगा। 24 से अधिक एक्सपर्ट पुलिस कर्मियों की टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी।
हालांकि सु्प्रीम कोर्ट के फैसले का दिन अभी तय नही है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं, ताकि एक ही कॉल पर कुछ ही मिनट में फोर्स तैनाती स्थल पर नजर आए। इसके लिए बेहद ही गोपनीय ढंग से अंदरखाने प्लानिंग से काम हो रहा है। सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। जिले के चारों तरफ हरियाणा, सहारनपुर, बागपत और मुजफ्फरनगर जिले से सटे क्षेत्रों में बाहरी क्षेत्रों में स्कूल कालेज और अन्य स्थानों पर फोर्स को ठहराने की व्यवस्था की गई है।
शहर के अलावा कैराना, कांधला, झिंझाना और जलालाबाद क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। शामली शहर सहित सभी कस्बों और मिश्रित आबादी वाले गांवों में स्थानों को चिह्नित कर वहां भी पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है ये तैनाती दो वर्गों की आबादी वाले मध्य स्थान पर की गई है। सभी को उनकी तैनाती स्थल बता दिया गया है। तमाम व्यवस्थाएं इस तरह की गई हैं कि आदेश मिलने के कुछ ही मिनटों में फोर्स अपने क्षेत्रों में नजर आएगी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जिले को मेरठ से 200 पुलिस कर्मी मिले हैं जिन्हें तैनात किया जाएगा। दो कंपनी जिले में मौजूद हैं। पांच कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स की मांग उनके द्वारा मुुख्यालय से की गई है। संभावना है कि ये भी जल्द मिल जाएगी। एसपी ने तीन सर्किल शामली, कैराना और थानाभवन को 58 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सबको उनकी तैनाती स्थल के बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर होंगे प्रभारी
एसपी अजय कुमार ने बताया कि जिले में बनाए गए 58 सेक्टरों के प्रभारी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के ऑफिसर होंगे। इनके साथ एक विभागीय अधिकारी भी रहेंगे। दोनों की संयुक्त टीम साथ रहेगी। 12-12 घंटे की सुबह आठ से शाम आठ और फिर रात आठ से सुबह के आठ बजे तक दो शिफ्टों में इनकी तैनाती रहेगी।
आज होगा दंगा नियंत्रण रिहर्सल
एसपी ने बताया कि आज (शनिवार) शाम तीन बजे पुलिस कार्यालय परिसर के बाहर मैदान में दंगा नियंत्रण रिहर्सल की जाएगी। इसमें जिलेभर में बनाए गए सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा तैनात होने वाले इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर भी पहुंचेंगे। इसमें पुलिस कर्मियों के अलावा विभागीय अधिकारियों को विपरीत हालातों से निबटने के बारे में बताया जाएगा। साथ ही अश्रु गैस ,टीजर गैस आदि के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी भी इसमें रहेंगे।