{"_id":"578fc8eb4f1c1b6949c4ba3a","slug":"canter-truck-collide-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कैंटर की भिड़ंत, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-कैंटर की भिड़ंत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुजफ्फरनगर मार्ग पर बनत के पास मंगलवार रात ट्रक और कैंटर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
बरेली जनपद के रहने वाले रवि और सोनू शराब कंपनी में कार्य करते हैं। मंगलवार रात करीब 12 बजे रवि और सोनू शामली से कैंटर पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे।
कैंटर में मुजफ्फरनगर स्थित गोदाम से शराब की पेटियां लादकर लानी थी। जब कैंटर मुजफ्फरनगर मार्ग पर बनत के पास पहुंचा, तो विपरीत दिशा से आते ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कैंटर चालक, परिचालक के साथ ही रवि और सोनू भी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को शामली लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।