फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Canter hits tractor-trolley; two killed.

Shamli News: कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Canter hits tractor-trolley; two killed.
बाबरी निवासी लोकेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शामली। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात बावली चुंगी से आगे विवाह मंडप के सामने खड़े घरेलू सामान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे चालक अजय (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त लोकेश (45) निवासी बाबरी जिला शामली घायल हो गया। उसकी भी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चालक कैंटर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शामली जिले के बाबरी गांव निवासी श्रीनिवास ने बताया कि वह हरियाणा के कुंडली में कई साल से परिवार के साथ रहकर टेंपो चलाता है। उसने कुछ दिन पहले परिवार समेत गांव में रहने का निर्णय लिया। शुक्रवार को उसका भाई लोकेश गांव से ही अपने दोस्त अजय का ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेकर सामान ले जाने के लिए कुंडली आ गया। शुक्रवार रात मकान खाली कर घरेलू सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदवाकर वह अपनी पत्नी कविता, बेटी खुशी, ऐना व बेटे हैप्पी के साथ टेंपो से बाबरी गांव आ गया, जबकि उसका छोटा भाई लोकेश और अजय ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव के लिए आने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौत में बावली चुंगी से थोड़ा आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी करके दोनों ट्रॉली में ही आराम करने लगे। तभी पीछे से आए एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल लोकेश को पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर चले अस्पताल पहुंचने से पहले ही लोकेश ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाबरी थाना पुलिस से संपर्क कर प्रधान को उनके घर भेजकर हादसे के बारे में बताया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। श्रीनिवास की तहरीर मिलने पर पुलिस ने कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस का मानना है कि कैंटर चालक को नींद की झपकी आने या फिर दूसरे वाहन को बचाते समय हादसा हुआ है।

लोकेश की बेटियों की परवरिश करेंगे श्रीनिवास
श्रीनिवास ने बताया कि लोकेश की चारों बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी वह खुद उठाएंगे।

तहरीर मिलने पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक का पता लगाने के लिए कैंटर के मालिक से संपर्क किया जा रहा है। कैंटर से सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी गई है। -अंशु जैन, सीओ बड़ौत

बाबरी निवासी लोकेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

बाबरी निवासी लोकेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

बाबरी निवासी लोकेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

बाबरी निवासी लोकेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

बाबरी निवासी लोकेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

बाबरी निवासी लोकेश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed