{"_id":"628e72f47a138a687b066c0a","slug":"cane-payment-dues-raised-in-the-assembly-the-issue-of-electricity-shamli-news-mrt5901516126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठा बकाया गन्ना भुगतान, बिजली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठा बकाया गन्ना भुगतान, बिजली का मुद्दा
विज्ञापन

शामली। थानाभवन विधायक अशरफ अली ने विधानसभा में बकाया गन्ना भुगतान करने और बिजली का मुद्दा उठाया। उन्होंने गंदेवड़ा संगम पर पुलिस चौकी खोलने, शामली में मेडिकल कालेज की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाए जाने की मांग की।
थानाभवन विधानसभा से रालोद विधायक अशरफ अली ने बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा थानाभवन विधानसभा में गंगा का पानी यमुना नहर में लाने के रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह के प्रयास से संगम का कार्य हुआ है। संगम थानाभवन कस्बे से दस किमी की दूरी है। संगम में स्नान और पूजा के लिए श्रद्धालु आते-जाते है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थायी रुप से पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की मांग की है।
उन्होंने बनत में पोस्टमार्टम हाउस पर शिफ्टों में डॉक्टरों की तैनाती किए जाने की मांग की।
विधायक ने शामली में बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नया गन्ना पेराई सत्र खत्म हो गया है। जिले की चीनी मिलें 1140.75 करोड में से सिर्फ 304.68 करोड़ रुपये का भुगतान कर पाईं हैं। 836.07 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। किसान बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। अफसर कनेक्शन काट रहे हैं। विधायक ने शामली में मेडिकल कालेज की स्थापना प्रक्रिया में तेजी लाए जाने की मांग की।