फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cane payment due by selling sugar

-रालोद कार्यकर्ताओ ने चीनी मिलो से किए सवाल जबाव- चीनी बेचकर होगा बकाया गन्ना भुगतान

Tue, 10 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cane payment due by selling sugar
शामली माजरा रोड कार्यालय से गन्ना समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने जाते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
चीनी बेचकर होगा बकाया गन्ना भुगतान
विज्ञापन

शामली। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर धरनास्थल पर किसान हंगामा करते रहे। चीनी मिल अफसरों से सवाल जवाब करते रहे। धरनास्थल पर किसानों ने शामली चीनी मिल से किसानों ने 50 करोड़ रुपये की मांग की। मगर, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि शामली चीनी मिल आगामी दस दिन में 18 करोड़ रुपये एक माह में 35 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। शेष भुगतान चीनी बेचकर किया जाएगा।

थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने कहा पिछला बकाया भुगतान फरवरी माह तक किया गया था, इस बार बकाया भुगतान जनवरी-फरवरी माह तक पूरा भुगतान किया जाएगा। महाप्रबंधक ने कहा कि इस माह में तीस करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। भुगतान की बैक से लिमिट नही बनी है, सारा भुगतान चीनी बेचकर किया जाएगा। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने नवंबर माह तक संपूर्ण भुगतान करने का आश्वासन दिया। 11 फरवरी तक की 24 करोड़ रुपये की दस दिन के भुगतान की एडवाइस भेज दी है। चीनी बेचकर प्रतिमाह 25 करोड़ रुपये का भुुगतान किया जाएगा।

शामली गन्ना समिति कार्यालय पर  धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते वक्ता

शामली गन्ना समिति कार्यालय पर धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते वक्ता- फोटो : SHAMLI

शामली गन्ना समिति कार्यालय पर डीसीओ को ज्ञापन देते रालोद नेता

शामली गन्ना समिति कार्यालय पर डीसीओ को ज्ञापन देते रालोद नेता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed