फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Candidates see blooming faces in TET

टीईटी में आसान प्रश्नपत्र देख अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

Thu, 09 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Candidates see blooming faces in TET
शामली में वीवी इंटर कॉलेज में टीईटी देकर आता दिव्यांग अभ्यार्थी। - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में आसान प्रश्न पत्र देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को जनपद में सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक प्राथमिक स्तर की टीईटी 11 केंद्रों पर हुई। परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले हुए थे। सभी परीक्षा में सफलता को लेकर आश्वस्त दिखाई दिए। अभ्यर्थियों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि प्रश्नपत्र आसान आया और उन्हें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। वीवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आई बनत निवासी निधि ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। उसकी परीक्षा अच्छी हुई है। उसने हिंदी, अंग्रेजी और गणित समेत सभी 150 प्रश्न हल किए है। उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे। वंदना शर्मा ने बताया कि पूरे प्रश्नपत्र की बात करें तो अच्छा रहा है, लेकिन मैथ्स का थोड़ा टप रहा है। उसने सभी प्रश्नों को हल किया है। उसे बेहतर अंक आने पर सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
प्राची ने बताया कि उसकी परीक्षा अच्छी रही। प्रश्नपत्र आसान रहा और उसने सभी सवालों को हल किया है। उसे सफलता मिलेगी, इसे लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त है। कपिल पंवार ने बताया कि उसने प्रश्नपत्र में आए सभी 150 सवालों को हल किया है। प्रश्नपत्र आसान रहा है। अंकित ने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं आई। मैथ्स, इंगलिश, हिंदी समेत सभी विषयों के 150 प्रश्नों को हल किया है।
विज्ञापन

दिव्यांगों में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखा
शामली। टीईटी में दिव्यांग अभ्यर्थी भी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। खराब मौसम और बारिश भी उनके लिए कोई बाधा नहीं बन सकी। उनसे बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उनका लक्ष्य टीचर बनकर समाज को शिक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू निवासी दिव्यांग अनीता अपने पति के सहयोग से वीवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर पहुंची और परीक्षा दी। बताया कि उसने 149 प्रश्न हल किए हैं। पिछले साल ही उसने अहमदाबाद में रहकर बीएड किया है। उम्मीद है कि वह इस परीक्षा में सफल होगी। उसका लक्ष्य टीचर बनना है। इसी तरह अन्य कई दिव्यांगों ने भी टीईटी की परीक्षा दी।

शामली में वीवी इंटर कालेज में टीईटी की दिलाकर दिव्यांग महिला को लाता युवक।

शामली में वीवी इंटर कालेज में टीईटी की दिलाकर दिव्यांग महिला को लाता युवक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed