{"_id":"5f8746b78ebc3e1a242d2525","slug":"candidate-arrived-in-counseling-corona-infected-shamli-news-mrt506181866","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग में पहुंचा अभ्यर्थी कोरोना संक्रमित निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग में पहुंचा अभ्यर्थी कोरोना संक्रमित निकला
विज्ञापन
शामली के आरके इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग में आए अभ्यर्थी एक-दूसरे सट कर बैठे हुए।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए शुरू हुई काउंसिलिंग के लिए पहुंचा अभ्यर्थी एंटीजन किट की जांच में कोरोना संक्रमित मिला। जिसके बाद अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। अभ्यर्थी को अलग कमरे में बैठाया गया और कमेटी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से काउंसिलिंग की।
शासन के निर्देश पर बुधवार को आरके इंटर कालेज में परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई। काउंसिलिंग में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरती गई। सभी अभ्यर्थियों की एंटीजन किट से जांच की गई। जांच में बड़ौत निवासी एक अभ्यर्थी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे अलग कमरे में बैठाकर कमेटी के सदस्यों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से काउंसिलिंग की और उसके शैक्षिक प्रमाण-पत्रों को देखा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग में आए सभी अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एंटीजन किट से कोरोना की जांच की है। जांच में एक अभ्यर्थी कोरोना पॉजिटिव आया है। उसे अलग कमरे में बैठाकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से काउंसिलिंग की गई है। उसे ठीक होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
एक कमरे में बैठाए गए 50 अभ्यर्थी
काउंसिलिंग के लिए अलग-अलग कक्ष में तीन काउंटर बनाए गए। काउंटर संख्या एक में क्रम संख्या एक से 51 तक, काउंटर संख्या दो में 52 से 102 और काउंटर तीन पर 103 से 153 तक अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था बनाई गई। इस तरह से एक कक्ष में करीब 50 अभ्यर्थी बैठा दिए गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराया गया। बाद में बीएसए गीता वर्मा पहुंचीं और उन्होंने एक समय में 20 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था बनवाई। बाकी को दूसरे कमरों में भेजा गया।