फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Camps will be started from today in the city to make golden cards

गोल्डन कार्ड बनाने के लिए शहर में आज से लगेंगे शिविर

Wed, 17 Mar 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Camps will be started from today in the city to make golden cards
शामली। जिले में आयुष्मान योजना के पात्रों के गोल्डन कार्ड ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्र में बनाने के लिए बृहस्पतिवार से वार्डवार शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के आईटी शिकायत मैनेजर वैभव गुप्ता ने बताया कि 10 मार्च से 24 मार्च तक ग्रामीण क्षेत्रों में पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। सात दिन में लगभग 3700 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब बृहस्पतिवार से वार्डवार शिविर लगाकर शहरी क्षेत्रों में भी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।

जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान) के 47988 परिवार के 2.39 लाख सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। अब तक लगभग 74 हजार कार्ड बनाए जा चुके हैं। पहले जन सेवा केंद्रों पर 30 रुपये प्रति कार्ड शुल्क लिया जाता था। अब गोल्डन कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे और इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed